Friday, March 27, 2026
होमउत्तर प्रदेशराजनीतियोगी का अर्बन मेगा-प्लान: डिजिटल-ग्रीन नगरपालिकाएँ, EV चार्जिंग, गौरव पथ-पिंक टॉयलेट-स्मार्ट क्लासरूम,...

योगी का अर्बन मेगा-प्लान: डिजिटल-ग्रीन नगरपालिकाएँ, EV चार्जिंग, गौरव पथ-पिंक टॉयलेट-स्मार्ट क्लासरूम, 20 साल बाद बढ़ी वित्तीय सीमा

शहरी परिवहन प्रणाली को नई दिशा देने के लिए लखनऊ और कानपुर जैसे बड़े शहरों में 200 इलेक्ट्रिक बसें ‘नेट कॉस्ट कॉन्ट्रैक्ट’ मॉडल पर चलाई जाएँगी।

-

उत्तर प्रदेश सरकार ने शहरी निकायों को आधुनिक और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ी पहल शुरू की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के सभी जिला मुख्यालयों की नगरपालिकाओं में मजबूत शहरी बुनियादी ढांचा तैयार करने के लिए “स्मार्ट-विकसित नगर पालिका योजना” को तत्काल लागू करने का निर्देश दिया है।

इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत नगर निकायों को उनकी जनसंख्या और कार्यक्षमता के आधार पर 4 करोड़ से लेकर 10 करोड़ रुपये तक का अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा।

इ-बसों से आधुनिक शहरी परिवहन

शहरी परिवहन प्रणाली को नई दिशा देने के लिए लखनऊ और कानपुर जैसे बड़े शहरों में 200 इलेक्ट्रिक बसें ‘नेट कॉस्ट कॉन्ट्रैक्ट’ मॉडल पर चलाई जाएँगी। वहीं, अन्य शहरों के लिए 650 ई-बसों की प्रत्यक्ष खरीद की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने इन बसों को सुचारू रूप से चलाने के लिए आवश्यक चार्जिंग स्टेशन और EV इंफ्रास्ट्रक्चर को जल्द तैयार करने पर बल दिया है।

नगरपालिकाओं में मिलेंगी आधुनिक सुविधाएँ

इस योजना के तहत शहरी निकायों में अनेक प्रकार की आधुनिक सेवाओं का विकास किया जाएगा। इनमें गौरव पथ, पिंक टॉयलेट, शहरी सुविधा केंद्र, आंगनबाड़ी के लिए स्मार्ट क्लासरूम, थीम-आधारित पार्क और डिजिटल सेवाएँ शामिल होंगी।

साथ ही ऐतिहासिक धरोहरों का संरक्षण, जलाशयों का पुनर्जीवन और ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ (ODOP) आधारित ढांचे भी विकसित किए जाएंगे, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

हब-एंड-स्पोक मॉडल से निगरानी

मुख्यमंत्री योगी ने इस योजना को हब-एंड-स्पोक मॉडल पर लागू करने का सुझाव दिया है। इसके अंतर्गत लखनऊ और गोरखपुर में स्थित एकीकृत कमांड एवं कंट्रोल सेंटरों को पास की नगर पालिकाओं से जोड़ा जाएगा, ताकि निगरानी और प्रशासनिक दक्षता बढ़ाई जा सके।

योगी ने नगर निगमों को कर बकाया वसूली में आ रही विसंगतियों को दूर करने और वित्तीय अनुशासन बढ़ाने पर भी जोर दिया। साथ ही 20 साल बाद पहली बार नगर निकायों की वित्तीय स्वीकृति सीमाओं में बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया गया है।

लखनऊ में बनेगा अंतरराष्ट्रीय शूटिंग रेंज

बैठक में एक और बड़ी घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि लखनऊ में शहीद चंद्रशेखर आज़ाद अंतरराष्ट्रीय शूटिंग रेंज और बहुउद्देश्यीय खेल परिसर स्थापित किया जाएगा। इसे PPP मॉडल पर विकसित किया जाएगा, जिससे प्रदेश के खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलेगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

UP4India Desk
UP4India Deskhttps://up4india.com
UP4India is an independent digital platform that presents news, opinions, culture, and social issues related to Uttar Pradesh and India with an unbiased perspective. Our mission is to inform, educate, and inspire people. We are committed to bringing ground realities to light and amplifying the voice of public interest. Your trust is our greatest strength. Here, you will find not only the latest news but also in-depth analysis and special reports. We believe in transparency, accuracy, and balanced reporting. UP4India strives to provide a platform for the voice of every citizen.
- Advertisment -
Google search engine

Must Read

विकसित उत्तर प्रदेश विज़न 2047

बरेली हिंसा पर सीएम योगी का कहर: ‘मौलाना भूल गया था...

0
राजधानी लखनऊ स्थित होटल ताज में शनिवार (27 सितंबर) को ‘विकसित उत्तर प्रदेश विज़न 2047’ के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यमंत्री योगी...