Thursday, March 26, 2026
होमउत्तर प्रदेशलखनऊ रोजगार मेला 26-28 अगस्त: 3 दिन में 50,000 नौकरियां, माइक्रोसॉफ्ट समेत...

लखनऊ रोजगार मेला 26-28 अगस्त: 3 दिन में 50,000 नौकरियां, माइक्रोसॉफ्ट समेत दिग्गज कंपनियां देंगी AI, बैंकिंग और इंजीनियरिंग में मौके-जाने से पहले जान लें जरूरी बातें

मेले में 150 से अधिक नामी कंपनियां हिस्सा ले रही हैं।

-

सीएम योगी आदित्यनाथ के कर कमलों द्वारा उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में युवाओं के लिए रोजगार का सबसे बड़ा मंच “रोजगार महाकुंभ 2025” मंगलवार (26 अगस्त) से शुरू हो गया। तीन दिन तक चलने वाला यह आयोजन 26 से 28 अगस्त तक गोमती नगर स्थित प्रतिष्ठित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगा। सरकार का दावा है कि इस आयोजन से युवाओं को 50 हजार से अधिक रोजगार के अवसर मिलेंगे। प्रदेश सरकार इसे अपनी रोजगार और औद्योगिक विकास की नीतियों से जोड़कर देख रही है।

150 कंपनियों की भागीदारी

इस मेले में 150 से अधिक नामी कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। इनमें आईटी सेक्टर की दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट, ई-कॉमर्स की दिग्गज फ्लिपकार्ट और अमेज़ॉन वेब सर्विसेज (AWS), ऑटोमोबाइल और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की महिंद्रा समेत देश-विदेश की बड़ी कंपनियां शामिल हैं। इन कंपनियों के जरिए युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, क्लाउड कम्प्यूटिंग, हार्डवेयर डिजाइन, ई-कॉमर्स, लॉजिस्टिक्स, डेटा एनालिटिक्स, बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज, हॉस्पिटैलिटी, मैन्युफैक्चरिंग और ऑटोमोबाइल जैसे क्षेत्रों में मौके मिलेंगे।

खास बात यह है कि इस बार रोजगार महाकुंभ में विदेशों में नौकरी के लिए भी 15 पद उपलब्ध कराए गए हैं। यानी लखनऊ में आयोजित इस मेले से सीधे अंतरराष्ट्रीय स्तर तक नौकरी का रास्ता खुलता है।

हर स्तर के युवाओं के लिए अवसर

रोजगार मेले का सबसे सकारात्मक पहलू यह है कि यहां सिर्फ हाई-क्वालिफाइड युवाओं के लिए ही नहीं, बल्कि कम पढ़े-लिखे युवाओं के लिए भी अवसर मौजूद हैं। आठवीं पास से लेकर स्नातक और परास्नातक तक सभी शैक्षिक स्तर के उम्मीदवार इसमें भाग ले सकते हैं। सरकार ने आयु सीमा 18 से 40 वर्ष तय की है। सहायक निदेशक सेवायोजन सूर्यकांत कुमार के अनुसार यह मेले प्रदेश के हर जिले के युवाओं के लिए खुला है।

और पढ़ें: 50000 नौकरियाँ, 15000 के लिए विदेश में मौके, स्टार्टअप्स, AI ट्रेनिंग और स्वरोज़गार योजनाओं के साथ युवाओं को नया मंच: योगी का ‘रोज़गार महाकुंभ’

पंजीकरण और प्रक्रिया

रोजगार महाकुंभ में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को रोजगार संगम पोर्टल (rojgaarsangam.up.gov.in) पर ऑनलाइन पंजीकरण करना होता है। लेकिन अगर कोई उम्मीदवार पहले से रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाया है, तो उसे चिंता करने की जरूरत नहीं है। कार्यक्रम स्थल पर ऑन स्पॉट पंजीकरण की भी सुविधा दी गई है।

अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन के लिए आधार कार्ड, शैक्षिक प्रमाण पत्र (मूल और फोटोकॉपी) और अपना बायोडाटा साथ लाना होगा। स्थल पर पहुंचकर उम्मीदवार को क्यूआर कोड स्कैन करना होगा और उसके बाद कंपनियों के स्टॉल पर जाकर अपनी योग्यता के हिसाब से आवेदन कर सकते हैं।

पूरी प्रक्रिया में उम्मीदवार को किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना है। यदि पंजीकरण के दौरान कोई समस्या आती है तो अभ्यर्थी टोल फ्री नंबर 155330 पर संपर्क कर सकते हैं।

मेले के आकर्षण

रोजगार महाकुंभ 2025 को खास बनाने के लिए कई नई पहलें की गई हैं। एक “एआई प्रशिक्षण मंडप” बनाया गया है, जहां युवाओं को डिजिटल स्किल्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े रोजगार की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके अतिरिक्त एक स्किल और रोजगार प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिसमें सरकारी योजनाएं और भविष्य की स्किल्स की जरूरतों का प्रदर्शन होगा।

इसके अलावा मेले के दौरान ऑन स्पॉट इंटरव्यू और प्लेसमेंट ड्राइव भी आयोजित किए जा रहे हैं। यानी उम्मीदवार मौके पर ही इंटरव्यू देकर चयनित हो सकते हैं। इसके साथ एक रोजगार कॉन्क्लेव भी होगा, जहां रोजगार और उद्योग जगत से जुड़े विशेषज्ञ भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।

सरकार का उद्देश्य

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आयोजित इस मेले के पीछे सरकार का उद्देश्य केवल युवाओं को नौकरियां देना ही नहीं है। राज्य सरकार इसे प्रदेश के औद्योगिक विकास, निवेश की संभावनाओं को बढ़ाने और अर्थव्यवस्था को गति देने की दिशा में भी एक बड़ा कदम मान रही है। अधिकारियों का मानना है कि यदि ऐसे आयोजन नियमित रूप से होते रहे तो न सिर्फ प्रदेश के युवाओं को रोजगार मिलेगा बल्कि निवेशक भी यूपी को उद्योग के लिहाज से अधिक आकर्षक मानेंगे।

कैसे पहुंचें इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ के गोमतीनगर स्थित विभूति खंड में है। यह जगह शहर के सभी प्रमुख परिवहन केंद्रों से जुड़ी हुई है।

  • चारबाग रेलवे स्टेशन से इसकी दूरी लगभग 10-12 किलोमीटर है। चारबाग मेट्रो स्टेशन से रेड लाइन मेट्रो लेकर मुंशी पुलिया स्टेशन तक जाया जा सकता है, जो प्रतिष्ठान से केवल 2-3 किलोमीटर दूर है। वहां से ऑटो या ई-रिक्शा आसानी से मिल जाता है।
  • आलमबाग बस टर्मिनस से इसकी दूरी करीब 12-14 किलोमीटर है। यहां से ओला, उबर या स्थानीय टैक्सी ली जा सकती है। सिटी बस से भी गोमतीनगर या मुंशी पुलिया तक पहुंचा जा सकता है।
  • अमौसी एयरपोर्ट से इसकी दूरी 20-22 किलोमीटर है। एयरपोर्ट से प्रीपेड टैक्सी, कैब या अमौसी मेट्रो लेकर मुंशी पुलिया तक पहुंचने का विकल्प उपलब्ध है।

तीन दिनों तक चलने वाला रोजगार महाकुंभ 2025 प्रदेश के युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। यहां देश और विदेश की 150 से ज्यादा कंपनियां एक ही जगह पर नौकरियों का मौका दे रही हैं। डिजिटल स्किल्स और भविष्य की जरूरतों पर केंद्रित प्रदर्शनी और प्रशिक्षण मंडप इसे और खास बना रहे हैं। सरकार उम्मीद कर रही है कि यह आयोजन न केवल हजारों युवाओं को रोजगार दिलाएगा बल्कि प्रदेश की औद्योगिक छवि को भी नई ऊंचाई देगा।

UP4India Desk
UP4India Deskhttps://up4india.com
UP4India is an independent digital platform that presents news, opinions, culture, and social issues related to Uttar Pradesh and India with an unbiased perspective. Our mission is to inform, educate, and inspire people. We are committed to bringing ground realities to light and amplifying the voice of public interest. Your trust is our greatest strength. Here, you will find not only the latest news but also in-depth analysis and special reports. We believe in transparency, accuracy, and balanced reporting. UP4India strives to provide a platform for the voice of every citizen.
- Advertisment -
Google search engine

Must Read

विकसित उत्तर प्रदेश विज़न 2047

बरेली हिंसा पर सीएम योगी का कहर: ‘मौलाना भूल गया था...

0
राजधानी लखनऊ स्थित होटल ताज में शनिवार (27 सितंबर) को ‘विकसित उत्तर प्रदेश विज़न 2047’ के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यमंत्री योगी...